All India NewsChhattisgarh NewsLatest NewsTech News

ब्रेकिंग : आज 2 अप्रैल को अनेको मोबाइल पर अचानक बजा इमरजेंसी अलर्ट? क्या है पूरा मामला

रायपुर /छत्तीसगढ़ नई दिल्ली 2 मई 2026 : आज शनिवार सुबह देशभर के कई लोगों के स्मार्टफोन अचानक तेज आवाज के साथ बज उठे। जिससे कई यूजर्स घबरा गए। मोबाइल स्क्रीन पर “इमरजेंसी सीवियर अलर्ट” संदेश दिखाई देने पर लोगों ने इसे फोन की खराबी या किसी साइबर धोखाधड़ी से जोड़कर भी देखा। हालांकि, यह अलर्ट पूरी तरह सुरक्षित और भारत सरकार की एक आधिकारिक टेस्टिंग प्रक्रिया का हिस्सा है।

img 20260502 wa00467000020148587788844 - img 20260502 wa00467000020148587788844

बता दे कि यह संदेश राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा भेजा गया एक परीक्षण अलर्ट है। जिसका उद्देश्य देश में नए वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की जांच करना है। जिसमे इस प्रणाली को भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं और राष्ट्रीय आपात स्थितियों के दौरान नागरिकों को समय रहते चेतावनी देने के लिए विकसित किया जा रहा है।

क्या है यह इमरजेंसी अलर्ट?

गौरतलब हो कि भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा भेजे गए। इस संदेश में स्पष्ट किया गया है कि भारत ने स्वदेशी तकनीक पर आधारित सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू की है। इसके माध्यम से किसी भी आपदा की स्थिति में लोगों तक तत्काल सूचना पहुंचाई जा सकेगी। जिसमे इसके तहत
मैसेज में लिखा गया है। कि..
“यह एक परीक्षण संदेश है। इसे प्राप्त करने पर कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं है। भारत सरकार”

बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं :

अवगत हो कि विशेषज्ञों के अनुसार, यह केवल एक टेस्ट मैसेज है। यदि आपके फोन पर ऐसा अलर्ट आता है। तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

जाने कैसे काम करता है यह सिस्टम?

मिली जानकारी के अनुसार यह वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक पर आधारित है। जिसकी खासियत है। कि
यह किसी एक मोबाइल नंबर पर निर्भर नहीं कर्ता है।
प्रभावित क्षेत्र के सभी मोबाइल पर एक साथ अलर्ट भेजता है।
इसके अनुसार कुछ ही सेकंड में लाखों लोगों तक सूचना पहुंचा सकता है।

जाने कब होगा इसका उपयोग?

महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सिस्टम भविष्य में कई गंभीर परिस्थितियों में उपयोगी साबित हो सकता है। मसलन :
बाढ़, भूकंप, चक्रवात, सुनामी
आकाशीय बिजली या भारी बारिश, गैस रिसाव या रासायनिक दुर्घटनाएं, विदेशी हमले, युद्ध या आतंकी खतरे जैसी राष्ट्रीय आपात स्थिति के समय आने पर ही।

अब अचानक क्यों है यह जरूरी?

देश के सभी नागरिकों के लिए आज के समय में स्मार्टफोन लगभग हर व्यक्ति के पास है। ऐसे में यह तकनीक टीवी और रेडियो से कहीं अधिक तेज और प्रभावी माध्यम बन चुकी है। सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी आपदा की स्थिति में लोगों को समय रहते सटीक और त्वरित सूचना मिल सके, जिससे जान-माल का नुकसान कम किया जा सके।

ध्यान देने व सजग रहने की बात :

अगर आपके फोन पर भी ऐसा इमरजेंसी अलर्ट आया है। तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह एक जरूरी और भविष्य के लिए बेहद उपयोगी तकनीक की टेस्टिंग का हिस्सा है। जो आने वाले समय में आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

2302995 emergency alert 124648478391451371805 - 2302995 emergency alert 124648478391451371805

वही हमारे cm24news.com टीम के संचालक छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा मे निवासरत के पास भी आज ही यह मैसेज आया था। तब वह भी कुछ सेकंड के लिए घबरा गया। पर अपनी सुझबुझ से सरकार के साकारात्मक उद्देश्य को समझ गया। उसका समर्थन किया। क्या आपने किया?

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles