Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

छत्तीसगढ़ में झालमुड़ी के संग गूंजा विजय का उत्सव बंगाल के जनादेश का स्वाद छत्तीसगढ़ तक

पश्चिम बंगाल की जनता ने दिया स्पष्ट संदेश अब विकास और सुशासन ही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

रायपुर 04 मई 2026 : देश में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश की गूंज छत्तीसगढ़ में भी सुनाई दी।

गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ राजनांदगांव जिले के मोतीपुर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय, महापौर मधुसूदन यादव सहित भाजपा परिवार के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उल्लास के साथ विजय का उत्सव मनाया। इस उत्सव को खास बनाने के लिए बंगाल की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक व्यंजन झालमुड़ी का स्वाद भी शामिल किया गया। मूंगफली, मुड़ि, सरसों तेल और मसालों से तैयार यह चटपटा स्वाद न केवल बंगाल की संस्कृति की झलक दे रहा था, बल्कि जीत की खुशी को और अधिक जीवंत बना रहा था। झालमुड़ी

अवगत हो कि मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने इस बार अपने मताधिकार के माध्यम से एक स्पष्ट संदेश दिया है। विकास और सुशासन ही प्राथमिकता है। यह जनादेश तुष्टिकरण, भय और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए एक नए विश्वास, नई दिशा और मजबूत राष्ट्रनिर्माण की भावना को दर्शाता है। साथ ही यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे ‘विकसित भारत’ के संकल्प में जनता की भागीदारी और भरोसे का भी प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह जीत उस सोच की है जो देश को आगे बढ़ाने, जोड़ने और सशक्त बनाने में विश्वास रखती है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles