
बरतोरी बहेसर के स्पंज आयरन प्लांटों मे लगातार 24 घंटे फ्री मे परोश रही काला जहर जनप्रतिनिधि प्रशासन बनी मुकबधीर
तिल्दा नेवरा /रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत संचालित बहुत से स्टील प्लाट संचालित हो रही है। जहां क्षेत्रीय व लोकल को छोड कर, बाहरी व दुसरे राज्यों के लोगो को रोजगार तो दे रही है। पर उसके साथ फ्री में काला जहर भी खुलेआम दिन रात परोश रही है। इसका फायदा अंचल के लोगो को बडी सौगात इन संयंत्रों से मील रही है। मसलन: दमा, श्वास की बिमारी, टी वी, चर्म रोग, केंसर, श्वास लेने मे दिक्कत, दुषित अन्न, बेरोजगारी, कृषि युक्त भूमी अब बंजर व लोहा उगा रही है।

गौरतलब हो कि बडी व हैरीनी की बात यह है कि क्षेत्र के पर्यावरण संरक्षण अधिकारी, कर्मचारियों, प्रशासन के साथ बडे नामी गिरामी, सरपंच, पंच, जनपद, जिला पंचायत सदस्य, विधायक, आदि ।सब मुंह में पान दबाये हुए हैं। किसी को कुछ मतलब नहीं है। इस चुप्पी का कारण आम जनता व मजदूर, मजबूर , असहाय, लोगो को पता भी है। लेकिन इनके समस्या व जरूरतों का जिम्मेदार रहे लोग ही शायद निजि स्वार्थ के कारण अयसा करने के लिए मजबूर हो।

आपको बता दें कि यदि यही हाल रहा। तो पुरा यह संपन्न कुशल निरोगी क्षेत्र बहुत जल्द ही हाहाकार की स्थीती मे होगा।सबको अपना पनरखौ व पैतृक संपत्ति छोडकर, मजबूरन बेचकर उद्योगपतियों व दलालों को देने के लिए मजबूर होना पडेगा।
इस समाचार के माध्यम से क्षेत्र मे शासन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए। इस पर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाना है।





