Chhattisgarh NewsLatest News

अचानक हुई वर्षा ने तिल्दा वार्ड 07 से बदहाल सफाई व्यवस्था की खुली पोल, बीना नालियों के सफाई से जूझ रहे शहरवासी

तिल्दा नेवरा /रायपुर :
छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड कहे जाने वाले तिल्दा नेवरा नगर में ही यहां के वार्ड क्रमांक 07 में अचानक हुई बारिश से नगर पालिका की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। जहां नगर में नालियां जाम और गंदगी से लबालब भरी हुई हैं। जिससे स्थानीय नागरिकों का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है।हालात इतने खराब हैं कि लोगों को गंदे पानी के ऊपर से होकर गुजरना पड़ रहा है।

inshot 20260506 2337599975752552050640878891 - inshot 20260506 2337599975752552050640878891

बता दे कि स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार नगर पालिका में शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है। लेकिन फिर भी अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। यहां नगर की सफाई व्यवस्था केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। वही कहां यह भी जा रहा है कि जहां हफ्ते या महीने में एक बार सफाई तो कर दी जाती है। पर कुछ ही दिनों में स्थिति फिर वैसी ही हो जाती है।

अवगत हो कि स्थिति और भी गंभीर तब हो जाती है। जब यह गंदगी मंदिर और सार्वजनिक स्थलों के पास देखी जाती है। जहां रोजाना लोगों का आना-जाना लगा रहता है। वही यहां के नागरिकों का कहना है। कि इस तरह की बदहाल व्यवस्था से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके। वही बारिश आने से पूर्व नगर पालिका प्रशासन अपनी व्यवस्था हेतु उचित कार्ययोजना बना ले।

ज्ञात यह भी हो कि हर हफ्ते यहां की नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा जी के नेतृत्व में नगर के ओवरब्रिज क्षेत्र में तथा अलग अलग जगहो पर अपने सहयोगियों के साथ स्वच्छता अभियान भी निरंतर चलाया जा रहा है। बहरहाल यह तो रोड की सफाई है। पर अब चूकि बारिश का मौसम आने को है। उसको मद्देनजर रखते हुए। अब नालीयो का सफाई को प्रमुखता से ध्यान देते हुए। उसकी उचित साफ सफाई व मरम्मत की जाने चाहिए।

बात यह भी है कि नगर पालिका के द्वारा तो सफाई तो करती है। पर नगरवासीयो के भी अपनी जिम्मेदारी बनती है कि साफ सफाई व व्यवस्था बनाने मे अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करें।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles