
देवरी घुलघुल तिल्दा मे मैसर्स अग्रसेन स्टील एंड पावर प्रा लि की जनसुनवाई संपन्न हुई अमुलचुल विरोध
तिल्दा नेवरा /रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ग्राम देवरी घुलघुल में पिछले महिनों से प्रस्तावित मेंसर्स अग्रसेन स्टील एण्ड पावर लिमिटेड कंपनी की जनसुनवाई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण के भारी विरोध के चलते जनसुनवाई स्थगित कर दिया गया था। जिसका दुबारा आज लोक जनसुनवाई आहूत की गई। जिसमें ग्राम वासियों सहित जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने कंपनी का आज भी पुरजोर विरोध किया।

बता दे कि वहीं यहां लगने वाली इस प्रस्तावित कम्पनी के समर्थन में लिखित में अनेको लोगों का समर्थन भी क्षेत्रीय पर्यावरण विभाग के उपस्थित अधिकारियों को दिए जाने की जानकारी मिली है । इस तरह से कंपनी के भारी विरोध और साथ ही अनेको समर्थन के साथ लोक जनसुनवाई शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

गौरतलब हो कि उपस्थित अधिकृत अधिकारियों के द्वारा सभी की बातो को सुना गया। जिसे सुनने के बाद एडीएम ने सभी को हित व पर्यावरण को लेकर महत्पूर्ण आश्वासन देने के बाद जनसुनवाई समाप्ति की घोषणा की गई ।
इस अवसर पर बीच एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारीगण, पर्यावरण विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित हुए।





