Chhattisgarh NewsEntertainment News

तिल्दा के ब्रह्माकुमारीज समर कैंप में बच्चों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे पार्षद रानी दीदी और सौरभ भैया


तिल्दा-नेवरा : नगर में ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित समर कैंप के छठवें दिन एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया।

img 20260507 wa00117626723407517836884 - img 20260507 wa00117626723407517836884

गौरतलब हो कि कार्यक्रम के दूसरे सत्र में बच्चों के प्रत्येक समूह को एक नाटक प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। सभी समूहों को एक-एक वस्तु दी गई, जिसका विज्ञापन भी उन्हें अपने नाटक में शामिल करना था, जैसे — हेयर ऑयल, वूमेन्स प्लस प्रोटीन पाउडर, डेटॉल आदि। साथ ही प्रत्येक नाटक को किसी न किसी मूल्य जैसे ईमानदारी, अनुशासन, सहयोग, टीमवर्क एवं करुणा पर आधारित बनाना था।

img 20260507 wa00085604163054576240571 - img 20260507 wa00085604163054576240571


बता दे कि इस सत्र को जज करने एवं बच्चों का उत्साहवर्धन करने हेतु तिल्दा की पार्षद एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी जैन तथा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं शहरी क्षेत्र उपाध्यक्ष सौरभ जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बचपन का समय जीवनभर के लिए सबसे यादगार समय होता है। इस उम्र में जो भी सीख मिलती है, वह जीवनभर काम आती है। बच्चों की सीखने की क्षमता इस अवस्था में अत्यंत उच्च होती है, इसलिए यदि वे अभी से सही दिशा में मेहनत करें तो जीवन में बहुत ऊँचा मुकाम प्राप्त कर सकते हैं।

img 20260507 wa00104281178973997290941 - img 20260507 wa00104281178973997290941


उन्होंने बच्चों द्वारा कम समय में बिना किसी विशेष अभ्यास के इतने सुंदर और संदेशपूर्ण नाटकों की प्रस्तुति की भरपूर सराहना की। नाटकों में प्रस्तुत हास्य और व्यंग्य के दृश्य भी सभी को अत्यंत पसंद आए। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


ज्ञात हो कि सौरभ जैन ने इस विशेष आयोजन का हिस्सा बनकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया तथा इस प्रकार के अनूठे समर कैंप के आयोजन के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अध्यात्म और अपने संस्कारों एवं संस्कृति से जोड़े रखने का श्रेष्ठ माध्यम हैं। आज बच्चों को सही सोचने की कला बहुत कम सिखाई जाती है, लेकिन यदि बचपन से ही सकारात्मक सोच की समझ विकसित हो जाए तो भविष्य का समाज निश्चित रूप से श्रेष्ठ बनेगा।


उन्होंने बच्चों की भी सराहना की कि वे टीवी और मोबाइल छोड़कर इस शिविर में भाग लेने आ रहे हैं। अंत में उन्होंने नाटक प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विशेष पेन एवं कलरिंग सेट भेंट किए।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles