
छत्तीसगढीया पत्रकार महासंघ का अधिवेशन 10 को रायपुर में माटी के स्वाद के साथ सजेगा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग
रायपुर : छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ द्वारा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक जीवनशैली, खानपान और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “माटी के स्वाद : स्वाभिमान के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जो कि यह आयोजन 10 मई 2026, रविवार को छत्तीसगढ़ अग्रवाल भवन, रायपुर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजन, संस्कृति और लोकजीवन की झलक देखने को मिलेगी।

गौरतलब हो कि आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश की मिट्टी से जुड़े स्वाद, परंपराओं और सामाजिक एकता को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण
इस अवसर पर कार्यक्रम में नि:शुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप भी रहेगा, जो सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें उपस्थित लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वही
आयोजन के पश्चात दोपहर 12:30 बजे से सामूहिक भोजन का भी आयोजन रखा गया है। छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ ने समाज के विभिन्न वर्गों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
आयोजन से जुड़े संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं, जिनमें 8103717889, 6265004691 और 6267122175 शामिल हैं।
अवगत हो कि इस आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ी संस्कृति, खानपान और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।





