
बंगाल मे सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता माननीय श्री सुवेंदु अधिकारी जी को गृहमंत्री अमित शाह जी की उपस्थिति भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया ।

बता दे कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं आपके सक्षम नेतृत्व में पश्चिम बंगाल अब तुष्टीकरण, भय और अराजकता की राजनीति से मुक्त होकर सुशासन, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने वही आगे कहां कि आपका समृद्ध राजनीतिक अनुभव तथा जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण बंगाल के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगा और राज्य को प्रगति के नए शिखर पर स्थापित करेगा। आपका शुभेच्छु श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन।





