Chhattisgarh NewsLatest News

बडी खबर : दो दिन पहले कोरिया कलेक्टर बनीं पुष्पा साहू की अचानक ट्रांसफर अब रोक्तिमा यादव को मिली जिम्मेदारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादलों के बाद एक बार फिर नया आदेश जारी कर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। दो दिन पहले जारी तबादला आदेश में आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू को कोरिया जिले का कलेक्टर बनाया गया था, लेकिन अब सरकार ने उनकी पदस्थापना बदल दी है।

img 20260508 wa00101898763558266982393 - img 20260508 wa00101898763558266982393

ज्ञात हो कि सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में 2012 बैच की आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू को फिर से माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं 2016 बैच की आईएएस अधिकारी रोक्तिमा यादव को कोरिया जिले का कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा 2019 बैच की आईएएस अधिकारी रीता यादव को उच्च शिक्षा विभाग का आयुक्त बनाया गया है। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

img 20260508 wa00099197241536956229023 - img 20260508 wa00099197241536956229023

गौरतलब है कि 6 मई को राज्य सरकार ने 42 आईएएस और एक आईएफएस अधिकारियों का तबादला करते हुए सात जिलों के कलेक्टर बदले थे। उसी आदेश में पुष्पा साहू को कोरिया कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई थी। सरकार की ओर से इस अचानक बदलाव के पीछे कोई आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles