Chhattisgarh NewsEducational NewsLatest News

रोजगार ब्रेकिंग : नगर सेना फायरमैन भर्ती परीक्षा 19 जुलाई को, आवेदन 8 मई से शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ के अंतर्गत फायरमैन पदों की भर्ती परीक्षा (NSF26) के आयोजन को लेकर विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 मई 2026 से शुरू होगी।

img 20260509 wa00038203306398640845072 - img 20260509 wa00038203306398640845072

बता दे कि छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक अभ्यर्थी 5 जून 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 जुलाई 2026 (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक रायपुर परीक्षा केंद्र में किया जाएगा। परीक्षा के प्रवेश पत्र 13 जुलाई 2026 को जारी किए जाएंगे।

ज्ञात हो कि इस विज्ञप्ति में बताया गया है कि आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, उनका परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। शुल्क उसी बैंक खाते में लौटाया जाएगा, जिससे ऑनलाइन भुगतान किया गया होगा।

अवगत हो कि इस संबंध में अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट⁠ पर विजिट कर सकते हैं।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles