Chhattisgarh NewsSports News

महिला कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन संपन्न

नारी शक्ति, साहस और खेल भावना का दिखा अद्भुत संगम

रायपुर, 9 मई 2026 (शनिवार) : क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के तत्वावधान में महिला कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन झूलेलाल धाम, कैनल रोड, रायपुर में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में नारी शक्ति, साहस, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।महिला कबड्डी

बता दे कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों एवं खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक श्री सुनील सोनी जी, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा जी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती अनामिका सिंह, पार्षद श्री मनोज वर्मा जी, श्रीमती नीता डुमरे जी, श्रीमती हर्षा साहू जी, भारवी वैष्णव, पद्मा शर्मा, सुमन यादव, खुशबू शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि इसके अतिरिक्त अवस्थी सर, श्री जितेंद्र बड़वानी (पूर्व पार्षद), श्रीमती सीमा संतोष साहू जी (पार्षद), श्री सचिन मेघानी जी (पार्षद), क्रीड़ा भारती अध्यक्ष श्री संजय शर्मा जी, प्रांत मंत्रीक श्री सुमित उपाध्याय जी, सोनवानी जी, भरत बरेट, भूषण साहू, नीरज शुक्ला, रोहित द्विवेदी एवं अन्नू कंवर जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।महिला कबड्डी

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा समाज में नारी सशक्तिकरण के संदेश को मजबूत करना रहा। प्रतिभागी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन क्रीड़ा भारती की टीम एवं सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों से संभव हुआ।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles