Chhattisgarh NewsLatest NewsSports News

बोईरझीटी तिल्दा में 15 मई से होगी रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026

होगी क्षेत्र के युवाओं का क्रिकेट टीम के रूप मे भारी संगम और खेल होगा विहंगम

तिल्दा नेवरा/ रायपुर : ग्राम बोईरझीटी में युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने एवं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यंग स्टार क्रिकेट क्लब बोईरझीटी द्वारा रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 मई 2026 से होगा, जबकि प्रतियोगिता का लॉट 14 मई 2026 को निकाला जाएगा।टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता

बता दे कि आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों को आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 2100 रुपये निर्धारित किया गया है। विजेता टीमों के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार एवं कप रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 40,001 रुपये एवं कप, द्वितीय पुरस्कार 20,001 रुपये एवं कप, तृतीय पुरस्कार 10,001 रुपये एवं कप तथा चतुर्थ पुरस्कार 5,001 रुपये एवं कप प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा “मैन ऑफ द सीरीज” पुरस्कार भी रखा गया है।
प्रतियोगिता में बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज, बेस्ट फील्डर, बेस्ट विकेटकीपर एवं बेस्ट अनुशासित टीम सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। आयोजन समिति द्वारा प्रत्येक टीम को निर्धारित ड्रेस पहनकर मैदान में उतरना अनिवार्य किया गया है।

अवगत हो कि आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता के सभी मैच रात्रिकालीन होंगे तथा खिलाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में ग्रामवासियों एवं युवा समिति का विशेष सहयोग मिल रहा है।
आयोजकों ने अधिक से अधिक टीमों एवं खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Show More

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles