Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

जांजगीर-चांपा में सनसनीखेज वारदात : एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत

साजिश के तहत हत्या की जताई जा रही आशंका जांच मे जुटी पुलिस 

जांजगीर-चांपा /रायपुर (जयराम धीवर की रिपोर्ट) : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और माहौल गमगीन बना हुआ है।छत्तीसगढ़

बता दे कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे। बुधवार देर रात अज्ञात हमलावरों द्वारा धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को चारों शव खून से लथपथ हालत में मिले हैं।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हत्या के विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान और घटना के पीछे की वजह को लेकर पूछताछ जारी है।

ज्ञात हो कि जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना बेहद दर्दनाक और भयावह है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles