Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

जांजगीर हत्याकांड में बड़ा खुलासा : बेटे-पोते ने की 4 हत्याएं पुलिस ने किया गिरफ्तार संपत्ति के लालच में की हत्या

जांजगीर-चांपा / रायपुर (जयराम धीवर की रिपोर्ट) : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भवंतरा में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। नए मकान के निर्माण स्थल पर सो रहे परिवार के सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

img 20260514 wa00203280276363492762159 - img 20260514 wa00203280276363492762159

चारों के शव खाट पर पड़े मिले

इस हत्या के मामले में मिली जानकारी के अनुसार, सुबह काम पर पहुंचे मिस्त्रियों ने खाट पर चारों के शव पड़े देखे, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के बेटे को ही आरोपी बताया है।

सोते समय किया धारदार हथियार से हमला


पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड को मृतक मेदनी प्रसाद के पुत्र सोना साय कश्यप ने अपने बेटे गोलू के साथ मिलकर अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि, पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में सोते समय धारदार हथियार से हमला कर चार लोगों की हत्या कर दी गई।

15 साल की सजा पहले ही काट चुका

मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस


आपको बता दें कि, आरोपी सोना साय का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसने पूर्व में अपने बड़े भाई की हत्या भी की थी, जिसमें वह करीब 15 साल की सजा काट चुका है। दो साल पहले जेल से रिहा होकर घर लौटा था, लेकिन पैतृक संपत्ति को लेकर पिता से विवाद लगातार जारी था।


घटना के वक्त परिवार के सदस्य नए बन रहे मकान के अंदर सो रहे थे। सुबह काम पर पहुंचे मजदूरों ने खून से लथपथ शव देखे और तत्काल गांव के सरपंच राजाराम कश्यप को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच तेज कर दी।


एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि, हत्या सोते समय धारदार हथियार से की गई है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles