Crime NewsLatest News

चाचा की प्रताड़ना से परेशान भतीजी पहुंची कलेक्टर-एसपी के दरबार, न्याय की लगाई गुहार”

जमीन कब्जा, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, थाने में सुनवाई नहीं होने पर प्रशासन से लगाई इंसाफ की उम्मीद”

सूरजपुर/प्रतापपुर : छत्तीसगढ़ के जिला सूरजपुर के अंतर्गत जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम बड़वार के बरगीडीह से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक भतीजी ने अपने ही चाचा पर जमीन कब्जाने, मारपीट करने, धमकी देने और लगातार प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने न्याय की आस में जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को लिखित आवेदन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।सूरजपुर

बता दे कि इस मामले में पीड़िता जसमुन निशा पिता मोहम्मद इनुस, निवासी ग्राम बड़वार बरगीडीह जिला सूरजपुर ने आवेदन में बताया कि उसके चाचा इन्त मोहम्मद पिता स्वर्गीय जाफर अली द्वारा लगातार उनके हिस्से की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। आरोप है कि आरोपी कभी जमीन का एक हिस्सा तो कभी दूसरा हिस्सा जबरन अपने कब्जे में ले लेता है।सूरजपुर

वही पीड़िता ने बताया कि जब उनका परिवार अपने हिस्से की जमीन पर मकान निर्माण कराने की कोशिश करता है, तब आरोपी रात में पहुंचकर निर्माणाधीन दीवार को गिरा देता है। विरोध करने पर लाठी-डंडा लेकर दौड़ाता है और गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता है।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर परिवार कई बार थाने पहुंचा, लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली। पीड़िता का आरोप है कि थाना प्रभारी ने शिकायत सुनने के बजाय डांटकर भगा दिया और कहा कि “तुम्हारा काम नहीं होगा, बार-बार यहां मत आया करो।”

ज्ञात हो कि पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी प्रभावशाली और पैसे वाला व्यक्ति है, जो कथित रूप से अधिकारियों से मिलीभगत कर मामलों को दबवा देता है। रिश्वत और दबाव के चलते अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।
इन्हीं परिस्थितियों से तंग आकर पीड़िता ने 11 मई 2026 को जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच कराने तथा न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की है।
यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब सरकार “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियानों के माध्यम से महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान की बात कर रही है। वहीं दूसरी ओर एक बेटी को अपने ही रिश्तेदार से सुरक्षा के लिए प्रशासन की चौखट पर पहुंचना पड़ रहा है।

अब सबकी निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि पीड़िता को न्याय मिलता है या फिर उसकी आवाज सरकारी फाइलों में दबकर रह जाएगी।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles