Chhattisgarh NewsLatest NewsSocializetion News

माता कर्मा जयंती साहू समाज को उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने भामा शाह भवन हेतु 40 लाख रुपये स्वीकृत किया

बलौदाबाजार : जिले के सिमगा तहसील एवं परिक्षेत्र साहू संघ सिमगा के तत्वावधान में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती एवं सम्मान समारोह रविवार को सांस्कृतिक भवन सिमगा में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के हजारों लोगों की उपस्थिति रही, जहां सामाजिक एकता, संस्कृति, शिक्षा एवं संगठन की मजबूत तस्वीर देखने को मिली।

img 20260524 wa00227252937221750435496 - img 20260524 wa00227252937221750435496


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता एवं सामाजिक विकास में संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए दानवीर भामा शाह भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। वहीं स्थानीय विधायक श्री इंद्र साव ने भी समाज हित में 20 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। इस प्रकार भवन निर्माण के लिए कुल 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई। घोषणा के बाद कार्यक्रम स्थल तालियों की गूंज से भर गया।

img 20260524 wa00255339595877448548884 - img 20260524 wa00255339595877448548884


कार्यक्रम में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 120 विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

img 20260524 wa00263779801610176856837 - img 20260524 wa00263779801610176856837


कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील साहू ने की। कार्यक्रम में सत्यप्रकाश साहू, रेवाराम साहू, दीनदयाल साहू, हरदीप सिंह भाटिया, राजाराम साहू, संध्या साहू, सुशील साहू, अनुपा साहू, जीतराम साहू, बाबूलाल साहू, रामबिलास साहू, सुरेश साहू, हेमिन चंद्रेश्वर साहू, नर्मदा जीवन साहू, रेखा रिखीराम साहू, रामनाथ साहू, शेषनारायण साहू, मांधाता साहू, सुशील साहू, कमलेश साहू, कुंजराम साहू, भुवन साहू, धनेश्वर साहू, हेमलाल साहू, रवि साहू, हेमंत साहू,हितेश साहू, योगेश राहुल साहू, पत्रकार ओंकार साहू, मनीराम साहू, पारसणी साहू, सरोज साहू, टीकराम साहू सहित समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।


महिलाओं की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही। इस अवसर पर कल्याणी देवी साहू, अहिल्या साहू, सावित्री साहू, सुमन साहू एवं उषा साहू सहित तहसील के समस्त ग्राम प्रमुख एवं सामाजिक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Show More

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles