Latest NewsTech News

छत्तौद के नवातलाब को 40 साल बाद की जारी सफाई व गहरीकरण ग्रामीण कर रहे मेहनत

निस्तारी का महत्वपूर्ण तालाब है ग्रामीणों के लिए करेगे सफाई होगी साफ जल स्नान

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के समीपस्थ ग्राम पंचायत छत्तौद मे यहां के मुख्य व प्रचीन नवातलाब जहां पर आस्था का केंद्र भी है यहा पर ही मनोकामना पूर्ण करने वाले शिव जी की मंदिर भी है। यहां इस तलाब को रविन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में पानी को खाली (अटवा) कर 40 – 45 से जमी मांढ व लद्दी को निकालने का काम किया जायेगा।छत्तौद

बता दे कि यहां के निवासी रविन्द्र कुमार साहू ग्राम के हित व समस्या को ध्यान में रखते हुए। अपने सहयोगियों जिसमे तेजशंकर वर्मा, संभन ल आई ल साहू व रामकृष्ण साहू के साथ मीलकर इस कार्य को कर रहे हैं। इस तलाब के माढ व लद्दी को निकालने से तलाब गहरी भी होगा। वही इसकी पानी साफ भी रहेगा।

रविन्द्र कुमार साहू जी ने बताया कि छत्तौद का यह नवातलाब गांव की मुख्य निस्तारी का एक मात्र तलाब है। वैसे तो कहने को बहुत से व बडे बडे तलाब है। यह गांव के पास व गांव वालो की पहली पसंद रहा है। इस लिए इसी पर निर्भरता ज्यादा रहा है। इसी के चलते इसको खाली करना संभव नही हो पाता था। लेकिन इस वर्ष कैसे भी इसका सफाई किया जा रहा है।

इस संबंध में तेज शंकर वर्मा ने बताया कि इस कार्य मे रविन्द्र कुमार साहू का बडा योगदान रहा है। वही रामकृष्ण साहू, संभन लाल साहू के आलावा ग्रामीणों का भी सहयोग रहा है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles