Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

ब्रेकिंग : सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से मिला अग्रिम जमानत

संगीता केतन शाह के खिलाफ तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी फिर इस लिए मिला जमानत

बिलासपुर (जयराम धीवर की रिपोर्ट) : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला उद्यमी संगीता केतन शाह तथा उनके पति केतन एम शाह को बड़ी राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी है।सिम्पलेक्स कास्टिंग्स

तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई FIR:

शिकायतकर्ता सुनील कुमार सोमन ने न्यायालय और पुलिस से यह महत्वपूर्ण तथ्य साजिशन छिपाया कि उसे 10 लाख रुपये की बयाना (एडवांस) राशि वापस मिल चुकी थी। यह भी छिपाया कि इसी अनुबंध के संबंध में दुर्ग कोर्ट में पहले से ही एक सिविल (दीवानी) मुकदमा दायर है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए न्यायालय ने जमानत अर्जी मंजूर कर ली।

इकरारनामा गवाह और नोटरी के बिनाः

जिस इकरारनामे (अनुबंध) के आधार पर यह मामला दर्ज कराया गया था, उस पर न तो किसी गवाह (Witness) के हस्ताक्षर थे और न ही उसे नोटरीकृत (Notarised) कराया गया था।

क्या था मामलाः

यह विवाद 13 मार्च 2023 को कोहका स्थित एक संपत्ति के 50 लाख रुपये में हुए सौदे और 10 लाख रुपये के एडवांस से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए न्यायालय में परिवाद दायर किया था, जिसके बाद सुपेला थाने में आईपीसी की धारा 406, 420, 468, और 471 के तहत FIR दर्ज की गई थी।

मामले में बचाव पक्ष की दलील और संपत्ति की कीमत पर सवालः बचाव पक्ष ने बताया कि यह इकरारनामा केवल अवैध कब्जे से संपत्ति को मुक्त कराने के लिए एक ‘सांकेतिक’ अनुबंध था, जिसका न ही कोई गवाह था न ही नोटरी कराया गया था। यह भी सवाल उठाया गया कि जिस संपत्ति को 2015 में 1.5 करोड़ में खरीदा गया था और जिस पर 2024 में बैंक ने 12 करोड़ का मूल्य मानकर 4.5 करोड़ का लोन दिया है, उसका सौदा मात्र 50 लाख रुपये में कैसे हो सकता है।

Show More

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles