Economy NewsLatest News

तिल्दा-नेवरा में ड्रोन सर्वे से संपत्तिकर निर्धारण, QR कोड प्लेट लगे

रानी सौरभ जैन ने कहा भिन्नता की शिकायत पर शिविर लगाएगी नगर पालिका

तिल्दा-नेवरा, 12 मई 2026 : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा अंतर्गत समस्त भवनों का संपत्तिकर निर्धारण वर्ष 2025 में राज्य शासन के निर्देश पर मॉडर्न तकनीक ड्रोन सर्वे के माध्यम से कराया गया था। इसी सर्वे के आधार पर समस्त भवनों पर नए सिरे से संपत्तिकर आरोपित किया गया है और कर निर्धारण प्रक्रिया के बाद सभी भवनों में QR कोड युक्त प्लेट लगाए गए हैं।
रानी सौरभ जै

ज्ञात हो कि एक वर्ष बीतने के बाद भी कई भवनों और प्रतिष्ठानों के क्षेत्रफल एवं कर निर्धारण में भिन्नता की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसके अलावा विकसित कॉलोनी क्षेत्रों के कई भवन स्वामियों ने आज तक नगर पालिका में अपने भवनों का कर निर्धारण नहीं कराया है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार अब समस्त नगरीय निकायों का संपत्तिकर निर्धारण और उसका भुगतान ऑनलाइन डिजिटल तकनीक के माध्यम से ही किया जाना है। साथ ही सभी संपत्तियों के क्षेत्रफल और कर का डिजिटाइजेशन भी किया जा रहा है।

बता दे कि इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी डॉ. अमिताभ शर्मा ने कहा, “ड्रोन सर्वे से कर निर्धारण में पारदर्शिता लाई गई है। लेकिन अगर किसी नागरिक को अपने भवन के क्षेत्रफल या कर निर्धारण में त्रुटि लगती है तो वे तत्काल नगर पालिका कार्यालय में उपस्थित होकर रिकॉर्ड की जांच कर लें। कॉलोनी क्षेत्रों में जहां अभी तक कर निर्धारण नहीं हुआ है, वहां हम विशेष शिविर लगाकर कर निर्धारण की कार्रवाई करेंगे। शासन की मंशा है कि सभी प्रक्रियाएं डिजिटल हों, इसलिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है। भविष्य में किसी असुविधा से बचने के लिए समय रहते रिकॉर्ड दुरुस्त करा लें।”

पार्षद रानी सौरभ जैन ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा, “संपत्तिकर नगर विकास की नींव है। ड्रोन सर्वे के बाद कुछ जगहों से विसंगति की बात सामने आई है। मैं सभी भवन स्वामियों से आग्रह करती हूँ कि वे शिविर में अनिवार्य रूप से पहुंचें और अपने भवन की सही जानकारी दर्ज कराएं। खासकर नई कॉलोनियों के रहवासी अपना पंजीयन जरूर कराएं। नगर पालिका आपकी सुविधा के लिए शिविर लगा रही है, इसका लाभ उठाएं। हमारा लक्ष्य है कि एक भी भवन कर निर्धारण से न छूटे और किसी नागरिक को अनावश्यक परेशानी न हो।”

तिल्दा नेवरा नगर पालिका द्वारा जल्द ही कॉलोनी एरिया में विशेष शिविरों की तिथि घोषित की जाएगी। सभी निवासियों से अपील है कि शिविर स्थल पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपने स्वामित्व के भवनों की जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि डिजिटल रिकॉर्ड अपडेट हो सके।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles