Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

मुख्यमंत्री साय जी ने महंत के बयान पर कशा तंज बोले- संतों का आशीर्वाद तो सभी को मिलता है

रायपुर (जयराम धीवर की रिपोर्ट) : छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत की ओर से बाबाओं पर दिए बयान से सियासी बवाल बचा हुआ है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके इस बयान पर प्रतिक्रीया देते हुए कहा कि ऐसा नहीं है सारे संत का आशीर्वाद तो सभी को मिलता है। उनके पास तो सभी जाते हैं, यह उनका अनुभव होगा।

img 20260526 wa00138990001633351830989 - img 20260526 wa00138990001633351830989

जाने क्या है पूरा मामला ?


दरअसल, चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि रामभद्राचार्य जिस प्रकार से भाजपा का प्रचार कर रहे हैं, वह सिर्फ भाजपा के प्रचारक है। ऐसे बाबा लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। ज्ञान के माध्यम से ठग रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री जैसे सभी बाबा फर्जी हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से ऐसे कार्यक्रमों में नहीं जाने की अपील की. साथ ही कहा कि हम तो कण कण में भगवान मानने वाले लोग हैं। हमारे तो कण- कण में भगवान है।

PM मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे:


बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली के दौरे पर थे। आज वहां से लौटने के बाद उन्होंने पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर कहा कि उन्होंने सबके साथ, विश्वास, प्रयास और विकास के साथ काम किया है।

नितिन नबीन को दिया न्योता :


CM साय ने बताया कि दिल्ली में जनजाति संस्कृति का एक बड़ा कार्यक्रम हुआ। दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात हुई और उन्हें छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया है। साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी मुलाकात की है।

रूपनारायण सिन्हा के निधन पर जताया शोक :

CM साय का डीलिस्टिंग को लेकर बयान :


वहीं डीलिस्टिंग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जनजाति समाज बहुत पहले से मांग करते आ रहा है। धर्मांतरित होने के बाद अनुसूचित जनजाति का लाभ नहीं मिलना चाहिए। अपना रीति रिवाज छोड़कर दूसरे धर्म में लोग चले जाते हैं ऐसे लोग एसटी और अल्पसंख्यक दोनों का दोहरा लाभ लेते हैं। इन्हें अलग करने की मांग जनजाति समाज की बहुत पहले से है।


इसी के साथ ही CM साय ने छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए दुख की घड़ी है। विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles