Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

ब्रेकिंग : लग्जरी कार में पुलिस  चेकिंग के दौरान 65 लाख कैश किया बरामद, दो लोग गिरफ्तार

बालोद (जयराम धीवर की रिपोर्ट) : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस चेकिंग के दौरान एनएच 30 में ग्राम मरकाटोला के पास क्रेटा कार में 65 लाख नगद कैश बरामद किया है। इसके साथ पुलिस ने कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कैश को जब्त कर इसकी सूचना आईटी विभाग को दे दी है।

img 20260526 wa0014813173889685968152 - img 20260526 wa0014813173889685968152

गौरतलब हो कि यह मामला पुरूर थाना का है।मिली जानकारी के अनुसार, एक करता कार बस्तर केशकाल से बालोद आ रही थी। पुलिस ने कार को रोककर चेकिंग की तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने कार से 65 लाख नगद कैश बरामद किया। जिसके बाद कार को थाने में लाकर तहसीलदार के सामने बैंक कर्मचारियों को बुलाकर गिनती करवाई गई। कार में सवार दोनों लोगों से वैध दस्तावेज करने को कहा। लेकिन वे पेश नहीं कर पाए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने कैश को किया जब्त :


पुलिस ने कैश को जब्त कर इसकी जानकारी आईटी विभाग को दी। बताया जा रहा है कि, नगद रकम बालोद के एक जमीन व्यापारी की है। रकम कच्चे का बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जाच में जुट गई है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles