All India NewsChhattisgarh NewsPolitical News

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष स्व. श्री रूपनारायण सिन्हा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

संगठन, योग और समाजसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

रायपुर 27 मई 2026 :

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के कबीर नगर स्थित छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष, संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री स्वर्गीय श्री रूपनारायण सिन्हा के निवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अंतिम दर्शन किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।WhatsApp Image 2026 05 27 at 7.04.17 PM - WhatsApp Image 2026 05 27 at 7.04.17 PM

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री रूपनारायण सिन्हा का स्नेह, सरलता, संगठन क्षमता और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मृतियों में जीवंत रहेगा। उन्होंने संगठन, जनसेवा, योग तथा भारतीय संस्कृति के संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान दिया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन भाजपा परिवार, संगठन और पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।WhatsApp Image 2026 05 27 at 7.04.16 PM - WhatsApp Image 2026 05 27 at 7.04.16 PM

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व संगठन प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Related Articles