Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का गिरौद मे धरसीवां खड की बैठक संपन्न कईयों ने ली सदस्यता

धरसींवा /रायपुर : खड़ धरसीवां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिरौद में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा सदस्यता अभियान एवं ग्रामीण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, किसान, मजदूर एवं युवा शामिल हुए।

img 20260527 wa00211001052372010227706 - img 20260527 wa00211001052372010227706

इस अवसर पर बैठक में खड़ अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी ने अपनी बात रखी, दुर्ग ग्रामीण से चेतन चंदेल के मुद्दों पर FIR वाली बात, बालोद से दानी साहू व उनको जेल में ले जाने वाली बात सहित विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक एवं राजनीतिक बाते रखी गई। वही कार्यक्रम में क्षेत्रीय समस्याओं, रोजगार, शिक्षा, उद्योगों से होने वाले प्रदूषण तथा मजदूर सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बता दे कि वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन और रोजगार पर सबसे पहला अधिकार छत्तीसगढ़िया लोगों का होना चाहिए। उद्योगों का विरोध नहीं है, लेकिन ऐसी कंपनियां स्थापित हों जहाँ प्रदूषण कम फैले, क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार मिले और मजदूर भाइयों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। लगातार हो रही औद्योगिक दुर्घटनाओं में मजदूरों की मौत चिंता का विषय है।

बैठक में युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं पर भी नाराजगी जताई। NEET पेपर लीक जैसे मामलों को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञात हो कि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अब छत्तीसगढ़िया समाज अपने अधिकारों और समस्याओं पर खुलकर आवाज उठाना सीख रहा है। जनता को शराब, लालच और झूठे वादों के माध्यम से भ्रमित करने की राजनीति को बंद करना होगा। क्षेत्रीय पार्टी ही स्थानीय समस्याओं को बेहतर ढंग से समझकर समाधान कर सकती है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा क्षेत्रीय एकता और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Show More

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles