
अल्ट्राटेक बैकुंठ मे उज्ज्वल दत्ता भिलाई के द्वारा फर्जी इंटक यूनियन चलाने को लेकर फिर कीये पुलिस अधीक्षक से गिरफ्तारी की मांग
अल्ट्राटेक बैकुंठ के मजदूर नेता शंकर सिंह निर्मलकर ने अपने संगठन के साथ किये दुसरी बार शिकायत कहां कि उज्ज्वल दत्ता जो नेता है कांग्रेस इंटक के और काम करते हुए भाजपा के अपना रोटी सेक रहा है
तिल्दा-नेवरा /बैकुंठ /रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत संचालित अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स मे एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण को शासन प्रशासन एवं बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के श्रमिकों को धोखा देकर प्रबंधक के साथ मिली भगत कर यूनियन चलाने वाले भिलाई निवासी उज्जवल दत्ता के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुनः ज्ञापन सौंपा गया।
जाने क्या है मामला :
गौरतलब हो कि शंकर निर्मलकर जी ने प्रेष विज्ञप्ति जारी बताया है कि इसके पूर्व भी दिनांक 30/10/2025 एवं 04/11/2025 को सारे दस्तावेज तथ्यों के साथ एफआईआर दर्ज करने आवेदन दिया गया था। लेकिन आज दिनांक तक पुलिस प्रशासन व कानुन व्यवस्था के द्वारा अभी तक कोई कारवाई नहीं हुई है।
शंकर सिंह निर्मलकर ने बडी खुलासा किया :
इस मामले में बडी खुलासा करतय हुए कहा कि यहां यह बताना आवश्यक है कि भिलाई निवासी उज्जवल दता जो की पुर्व श्रमिक नेता कहे जाने वाले स्वर्गीय रौबिन दत्ता जी के पुत्र है। वही उज्ज्वल दत्ता जहां अपने आप को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर यूनियन चलाते हुए दिखाई देता है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मजदूर संगठन इंटक के अध्यक्ष बना हुआ है। जो कि इंटक यूनियन के नाम पर फर्जी तरीके से अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स में यूनियन चला रहा है। इतना ही नहीं अपने खुद के निवास भिलाई में चल रहे। वास्तविक इंटक यूनियन के खिलाफ काम कर्ता है। वही भिलाई स्टील प्लांट में BWU भिलाई वर्कर्स यूनियन के नाम पर चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक रायपुर, प्रशासन व कांग्रेस पार्टी मे की शिकायत :
बता दे कि अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं खदान कल्याणकारी श्रमिक संघ बहेसर के संरक्षक शंकर सिंह निर्मलकर व उसके टीम नरेंद्र कुमार यदू अध्यक्ष, महासचि कमलेश कुमार वर्मा सहीत अपने प्रतिनिधस मंडल के साथ ही उज्ज्वल दत्ता व उसके संगठन के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस कमेटी तिल्दा-नेवरा एवं जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर को भी पत्र एवं सारे दस्तावेज दिया गया है। जिसमें फर्जी यूनियन चलाने की जानकारी दी गई है।
आगे बताते हुए कहा है कि अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स में तो पूरी तरह से उज्ज्वल दत्ता द्वारा संचालित इंटक यूनियन जिसका पंजीयन क्रमांक 49 है। यह पुरी तरीके से फर्जी तरीके से चल रहा है। अध्यक्ष पद पर पहले रोबिन दत्ता वर्षों तक जमें रहे। उनकी मृत्यु उपरांत बिना किसी चुनाव कराए ही। उनके यह पुत्र उज्जवल दत्ता अध्यक्ष बना हुआ है। जिसमें स्थानीय स्तर पर एक मृत व्यक्ति के नाम का उपयोग कर पंजीयक व्यवसायिक संघ छत्तीसगढ़ को गलत फर्जी दस्तावेज जमा कर यूनियन का संचालन कर रहा था। जिसकी शिकायत पंजीयक कार्यालय में अनेकों बार करने के बाद भी विडंबना है कि पंजीयक व्यवसायिक छत्तीसगढ़ द्वारा अभी तक एक भी बार व किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं करना मजदूरों के शोषण में मिलीभगत को उजागर करता है। इसी गंभीर विषय पर एक बार फिर पुरी एकजुटता के साथ पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण को पत्र एवं सारे दस्तावेज तथ्यों के साथ दिया गया है। यह जानकारी प्रेष विज्ञप्ति जारी कर शंकर सिंह निर्मलकर, जो कि वर्तमान संरक्षक है छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं खदान कल्याणकारी श्रमिक संघ बहेसर यूनियन मोबाइल नंबर 7000702788
पर यह मामला अब बडी तुल पकड रहा है। लेकिन सही क्या और गलत क्या है। अब यह जांच का विषय है। जो की पुरी पुष्ठी होने के बाद ही पता चलेगा कि कौन सही कौन गलत किसी के उपर होगी कार्रवाई।





