Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दी दबिश  रिश्वत लेते लिपिक को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

रायगढ़(जयराम धीवर की रिपोर्ट) : छत्तीसगढ़ के जिले के धरमजयगढ़ अनुविभाग अंतर्गत छाल तहसीलदार कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दबिश दी और रिश्वत लेते लिपिक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, ग्राम धसकामुड़ा निवासी किसान भानुप्रताप पटेल से खसरा के बी-1 में त्रुटि सुधार करने के नाम पर 60 हजार रुपए की मांग की गई थी। मामले की शिकायत एसीबी से की गई थी।

img 20260529 wa00136866629064941865417 - img 20260529 wa00136866629064941865417

बता दे कि शिकायत मिलते ही एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने मामले की जांच की और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी तुलाराम पटेल को रिश्वत का लेन-देन करते रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी तुलाराम पटेल शिक्षक पद पर कार्यरत है और छाल तहसील में लिपिक के रूप में अटैच था। एसीबी टीम शिकायतकर्ता भानुप्रताप पटेल के साथ मौके पर पहुंची थी, जहां कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

img 20260529 wa00187773538948264898816 - img 20260529 wa00187773538948264898816

एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एसीबी की टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles