Chhattisgarh NewsLatest NewsSocializetion News

ब्रेकिंग : VIP कल्चर छोड़ सादगी की मिसाल बने विधायक दीपेश साहू, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में लेंगे सात फेरे


बेमेतरा : जब कोई जनप्रतिनिधि अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक को सामाजिक सरोकारों से जोड़ता है, तो वह केवल व्यक्तिगत निर्णय नहीं रहता, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा बन जाता है। बेमेतरा विधायक दीपेश साहू द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में विवाह करने का निर्णय इन दिनों पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बना हुआ है। बडी बात है कि छत्तीसगढ़ के बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने VIP कल्चर और शाही तामझाम से दूर रहते हुए सादगीपूर्ण विवाह को अपनाने का फैसला लिया है। खास बात यह है कि उनकी बारात बैलगाड़ी में निकलेगी, जो परंपरा, ग्रामीण संस्कृति और सरल जीवन मूल्यों का प्रतीक मानी जा रही है।

img 20260529 wa003479251466019695266 - img 20260529 wa003479251466019695266


बता दे कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी विधायक दीपेश साहू के इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता, सादगी और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति विश्वास का प्रेरक उदाहरण बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विवाह जैसे पावन संस्कार को अनावश्यक दिखावे से दूर रखते हुए संस्कार और सामाजिक सहभागिता से जोड़ना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।
उन्होंने विश्वास जताया कि विधायक दीपेश साहू का यह कदम युवाओं और परिवारों को दहेज मुक्त, सरल एवं संस्कारित विवाह की दिशा में प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री ने दीपेश साहू एवं उनकी जीवनसंगिनी को नवदाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।


ज्ञात हो कि हर समाज में बढ़ते दिखावे और खर्चीली शादियों के दौर में विधायक दीपेश साहू का यह निर्णय एक नई सोच को जन्म देता दिखाई दे रहा है। बेमेतरा से उठी यह सादगी अब पूरे प्रदेश में मिसाल बनती नजर आ रही है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles