Chhattisgarh NewsLatest NewsSocializetion News

रायपुर के तेलीबांधा तालाब में भक्त माता कर्मा जी की प्रतिमा स्थापना की मांग साहू समाज ने किया तेज

हरेली उत्सव स्थल को साहू समाज की सांस्कृतिक पहचान बताते हुए शासन से की गई पहल की मांग

रायपुर : छत्तीसगढ़ के राजधानी स्थित तेलीबांधा तालाब को तैलिक वंशी साहू समाज ने अपनी पहचान, विरासत और गौरव का प्रतीक बताते हुए यहां भक्त माता कर्मा जी की भव्य प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग दोहराई है। समाजजनों का कहना है कि तेलीबांधा तालाब का इतिहास साहू समाज की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक योगदान से गहराई से जुड़ा हुआ है।

img 20260529 wa00358377856793957406441 - img 20260529 wa00358377856793957406441

गौरतलब हो कि समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि इसी पावन स्थल पर प्रतिवर्ष हरेली उत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में समाजजन शामिल होकर अपनी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का उत्सव मनाते हैं। यह आयोजन वर्षों से साहू समाज की सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

अवगत हो कि साहू समाज द्वारा पूर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति में “भक्त माता कर्मा चौक” एवं तेलीबांधा तालाब परिसर में भक्त माता कर्मा जी की प्रतिमा स्थापना की मांग प्रमुखता से रखी जा चुकी है। समाजजनों के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा इस मांग पर सकारात्मक आश्वासन भी दिया गया था।

ज्ञात हो कि साहू समाज के लोगों ने कहा कि भक्त माता कर्मा त्याग, तपस्या, सेवा, नारी शक्ति और सामाजिक समरसता की प्रतीक हैं। ऐसे में तेलीबांधा तालाब जैसे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थल पर उनकी प्रतिमा स्थापित होना समाज की भावनाओं एवं गौरव का सम्मान होगा।

वही इस विषय पर समाज ने शासन एवं प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस दिशा में आवश्यक पहल करते हुए प्रतिमा स्थापना की घोषणा की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी संस्कृति और विरासत से प्रेरणा प्राप्त कर सकें।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles