Chhattisgarh NewsLatest NewsStrike / Road Blockade News

ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी जोरदार टक्कर, इंजन-ट्रॉली हुए अलग दो  गंभीर रूप से घायल

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ ग्राम कोटा में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर में चालक अपनी पत्नी के साथ खेत जाने के लिए चौराहे पर पहुंचा था। इसी दौरान विद्याश्री राइस मिल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने चौराहे पर ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी।

img 20260530 wa00054627970710232722308 - img 20260530 wa00054627970710232722308


बता दे कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का इंजन और ट्रॉली दो हिस्सों में अलग हो गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक दूर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। वहीं ट्रैक्टर में सवार युवती भी बुरी तरह घायल हो गई।
इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर मौके से फरार हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक का नंबर CG 04 HF 3305 बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles