Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

बडी खबर : रायपुर पुलिस का एक्शन अवैध शराब पर नियंत्रण नहीं कर पाने पर अब थाना प्रभारी हुआ सस्पेंड

अभनपुर/रायपुर (जयराम धीवर की रिपोर्ट) : छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पाने और कार्रवाई के दौरान संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने के आरोप लगे हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिंह ने 29 मई को निलंबन आदेश जारी किया।

img 20260530 wa00093205273173781521510 - img 20260530 wa00093205273173781521510


मिली जानकारी के अनुसार, थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब की बिक्री और कारोबार की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी को इस अवैध गतिविधि पर रोक लगाने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए थे। इसके बावजूद क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार जारी रहा, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे।


मामला उस समय और गंभीर हो गया जब एसीसीयू रायपुर की देहात टीम ने 29 मई को गोबरा नवापारा क्षेत्र में लल्ला सोनवानी के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान वहां अवैध शराब की बिक्री किए जाने की पुष्टि हुई। छापे की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल भी मौके पर पहुंचे थे।


बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी के व्यवहार और भूमिका को लेकर सवाल खड़े हुए। उन पर आरोपी लल्ला सोनवानी के प्रति संदिग्ध संवेदनशीलता दिखाने तथा उससे एकांत में बातचीत करने का आरोप लगा। इस घटनाक्रम को वरिष्ठ अधिकारियों ने गंभीरता से लिया और मामले की समीक्षा की गई।


पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिंह ने अपने आदेश में उल्लेख किया है कि थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में असफल रहे हैं। साथ ही कार्रवाई के दौरान उनका आचरण भी संदेहास्पद पाया गया, जो पुलिस विभाग की अनुशासनात्मक अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं है।


इन्हीं तथ्यों को आधार बनाते हुए निरीक्षक दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर (ग्रामीण) से संबद्ध किया गया है। विभागीय नियमों के अनुसार इस अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।


इस कार्रवाई को रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अपनाए जा रहे सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles