Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

“मन की बात” कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री टंक राम वर्मा, ग्रामवासियों संग सुना प्रधानमंत्री का संबोधन


रायपुर/बलौदाबाजार :  छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने रविवार को बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बूथ क्रमांक 85, ग्राम खोरसी (शक्तिकेंद्र भैंसा), जिला रायपुर में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का ग्रामवासियों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक श्रवण किया।

img 20260531 wa00225785203371293233506 - img 20260531 wa00225785203371293233506


बता दे कि इस अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत “मन की बात” कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार और संदेश हम सभी को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं।

img 20260531 wa0023223467242538150844 - img 20260531 wa0023223467242538150844


ज्ञात हो कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और विभिन्न जनहितकारी विषयों पर अपने विचार साझा किए। मंत्री श्री वर्मा ने उपस्थित लोगों से प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए प्रेरणादायी संदेशों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज हित में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles