Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

तिल्दा नेवरा में अवैध रुप से मदिरा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार 22.68 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला भी किया जप्त

आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा की क्षेत्र में बडी कार्यवाही

तिल्दा नेवरा /रायपुर :
सचिव आबकारी सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले,आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा,कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से मदिरा धारण की सूचना पर ग्राम टंडवा थाना तिल्दा निवासी रामनारायण भारती पिता हेमनाथ भारती के रिहायशी मकान में दबिश देकर 41 नग पाव देशी मदिरा मसाला (सवा शेरा) और एक अन्य प्रकरण में ग्राम सरोरा निवासी हेतराम जोशी पिता भुनेश्वर जोशी के किराना दुकान से 51 नग पाव देशी मदिरा मसाला (सवा शेरा) बरामद कर जप्त किया गया।आबकारी

वही इन आरोपियों के विरुद्ध छ.ग.आब.अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) , 59(क)के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया साथ ही ग्राम भूमिया निवासी श्यामलाल ढींडे और ग्राम जोता निवासी चित्ररेखा वर्मा के विरुद्ध आब अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।

उक्त प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा द्वारा पंजीबद्ध किया गया ।

ज्ञात हो कि उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक राहुल सिंह, राजेश घरड़े,आबकारी आरक्षक अमिताभ सिंह ध्रुव, जितेन्द्र मिश्रा ,लव कुमार,हर्षित देवांगन और वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा।आबकारी

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles