Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

तिल्दा पुलिस ने 05 कि. 770 ग्राम गांजा के साथ 02 को किया गिरफ्तार आपरेशन निष्चय के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई

तिल्दा नेवरा / रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन निश्चय के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि सासाहोली ओवरब्रिज के नीचे दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG-22- A F-6686 से एक लाल-पीले रंग के थैले में गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया।आरोपियों के कब्जे कुल 05 किलो 770 ग्राम मादक पदार्थ गांजा पाया गया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹2,75,000/- आंकी गई। इसके अतिरिक्त आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG-22- A F-6686 तथा कार्बन कंपनी का एक कीपैड मोबाइल फोन भी जप्त किया गया।

img 20260603 wa00171020217184767132554 - img 20260603 wa00171020217184767132554

बता दे कि इस कार्यवाही मे पुलिस द्वारा जप्त गांजा, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन सहित कुल ₹3,46,000/- मूल्य की संपत्ति जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 238/2026, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेजा गया।

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर, श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रशांत शुक्ला तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संपन्न की गई।थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम में उप निरीक्षक विकास देशमुख, आरक्षक महेन्द्र वर्मा एवं आरक्षक संदीप सिंह, किशोर शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ज्ञात हो कि गिरफ्तार आरोपी हिमालय वर्मा उर्फ प्रिंस, पिता खिलावन वर्मा, ।शिव वर्मा, पिता रूपसिंह वर्मा, निवासी बलौदाबाजार को धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधि सम्मत कार्रवाई की गई।रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा ऑपरेशन निश्चय के तहत नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles