Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

ब्रेकिंग : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई 

नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की सफलता जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर : मुख्यमंत्री

रायपुर 4 जून 2026 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विभिन्न नगर पंचायतों में हुए निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी को मिले जनसमर्थन के लिए प्रदेश की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सहसपुर लोहारा, बम्हनीडीह और शिवनंदनपुर नगर पंचायतों में भाजपा प्रत्याशियों की विजय छत्तीसगढ़ की जनता के सुशासन, विकास और जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति अटूट विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है।नगर पंचायत चुनाव

बता दे कि मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव के परिणाम यह दर्शाते हैं कि प्रदेश की जनता विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है। जनता ने अपने मत के माध्यम से यह संदेश दिया है कि वह सकारात्मक बदलाव, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहे छत्तीसगढ़ के साथ है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह सफलता केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की सामूहिक शक्ति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक अथक परिश्रम कर संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया, जिसके परिणामस्वरूप जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना विश्वास व्यक्त किया है।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प पर जनता की मुहर है। केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों तथा अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रतिबद्धता को जनता का व्यापक समर्थन मिला है।मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विजयी जनप्रतिनिधि जनसेवा, विकास और सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित करेंगे तथा अपने-अपने क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में भाजपा समर्थित सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल से प्राप्त यह जनसमर्थन प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, सुशासन और विकास कार्यों पर जनता की मुहर है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंचायत स्तर पर मिली यह सफलता भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की सफलता गांव-गांव तक पहुंचे विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनता के विश्वास का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का यह स्नेह और विश्वास भाजपा सरकार को और अधिक समर्पण, जवाबदेही तथा सेवा भाव के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। राज्य सरकार प्रदेश के विकास, गरीब कल्याण, युवाओं, किसानों, महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles