Chhattisgarh NewsEducational NewsLatest News

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा तिल्दा में पत्रकार सम्मान समारोह एवं परिचर्चा सफलतापूर्वक संपन्न

वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी

तिल्दा-नेवरा : राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर दे भर मे विभिन्न प्रकार के पत्रकारों के द्वारा छोटे बडे आयोजन किया गया है। जिसमे पुरे देश व प्रदेश मे सभी वर्तमान वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गया है। उसी तारतम्य मे छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा नेवरा के द्वारा भी पहली बार ऐतिहासिक आयोजन के रूप में पत्रकार सम्मान समारोह एवं “वैश्विक शांति की आवश्यकता मे मीडिया की भूमिका ” विषय पर विशेष परिचर्चा का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं आध्यात्मिक वातावरण में किया गया।जिसमे इस अवसर पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वर्तमान वरिष्ठ एवं कनिष्ठ क्षेत्रीय पत्रकारों, मीडिया प्रतिनिधियों जिसमे वर्तमान में सबसे अधिक प्रचलित वेबन्यूजपोर्टल, के साथ प्रिंट मिडिया, ईलेक्ट्रानिक मिडिया एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही है ।हिंदी पत्रकारिता

बता दे कि इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर से पधारे वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वही वरिष्ठ पत्रकार प्रियंका कौशल एवं विशाल भाई भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में तिल्दा प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोती ज्ञानचंदानी, संरक्षक गौरीशंकर सैनी, छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र रथ वर्मा सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।अपने उद्बोधन में वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी ने कहा कि पत्रकारिता के आदिपुरुष नारद मुनि माने जाते है। जिनकी पत्रकारिता लोककल्याणकारी थी।उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता को भारतीय पत्रकारिता की आत्मा बताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में भी निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता करना अत्यंत सराहनीय कार्य है।

अवसर पर तिल्दा प्रेस क्लब के संरक्षक गौरीशंकर सैनी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियां चिंताजनक हैं और विश्व युद्ध जैसी आशंकाओं के बीच पत्रकारों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने पत्रकारों से अपनी लेखनी के माध्यम से संवाद, समाधान और शांति का मार्ग प्रशस्त करने का आह्वान किया।तो वही वरिष्ठ पत्रकार प्रियंका कौशल ने कहा कि “जब हम बदलेंगे, तब विश्व बदलेगा” उन्हें हर कदम पर निष्पक्ष एवं ईमानदार पत्रकारिता करने की प्रेरणा दी।

अगले महत्वपूर्ण वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार विशाल भाई ने कहा कि पत्रकारों को प्रत्येक दिन की शुरुआत सकारात्मक विचारों से करनी चाहिए। सकारात्मक चिंतन से न केवल जीवन में शांति आती है। बल्कि समाज में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र रथ वर्मा ने कहा कि विश्व शांति का आधार आत्मशांति है। भारत की “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना विश्व को एक परिवार मानने की शिक्षा देती है। जो कि आज इसकी आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा की संचालिका बीके प्रियंका ने कहा कि राजयोग एवं आध्यात्मिक ज्ञान मानव जीवन की समस्याओं के समाधान का अक्षय भंडार है। यदि व्यक्ति स्वयं को आध्यात्मिक रूप से सशक्त बना ले तो वह अपने साथ-साथ समाज को भी सकारात्मक दिशा दे सकता है।
अंत में पार्षद रानी सौरभ जैन ने सभी पत्रकारों, अतिथियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। तथा उनकी भूमिका मंचासीन अतिथियों के समान ही महत्वपूर्ण है।हिंदी पत्रकारिता

अवगत हो कि इस कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया तथा उपस्थित सभी पत्रकारों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने इस आयोजन को पत्रकारिता में सकारात्मकता, नैतिक मूल्यों एवं वैश्विक शांति के संदेश को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायी प्रयास बताया। इतना ही नहीं पत्रकारों ने यह भी कहा कि यहां और भी बढ़ बडे आयोजन होते रहे हैं। जिसमे सम्मान भी किये जाते रहे हैं। लेकिन यह आयोजन की खास व बडी बात यह रही है कि इसमे सभी नामी गिरामी, छोटे बडे, वेबन्यूजपोर्टल, ईलेक्ट्रीकट्रानिक मिडिया, एवं प्रिंट मिडिया सभी को एक नजर से देखा और प्रत्येक को संपर्क कर आमंत्रित किया। जिनका यहां एक बडे मंच के रूप मे सम्मानित किया गया। पत्रकारों ने आशा जताया की आगे भी अयसे ही पत्रकारों को महत्व व सम्मान हर संगठन, राजनीतिक दलों एवं प्रशासन से मिले।

Leave a Reply

Related Articles