Chhattisgarh NewsLatest NewsSocializetion News

ब्रेकिंग : जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण का निर्वाचन आज संपन्न हिरामन साहू अध्यक्ष व पोषण साहू चुने गए उपाअध्यक्ष

रायपुर टिकरापारा साहू छात्रावास में हुए निर्वाचन में पदाधिकारियों का सर्वसम्मति एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चयन

रायपुर, 7 जून 2026 :छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अंतर्गत आने वाले जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण का निर्वाचन आज 7 जून, दिन रविवार को रायपुर स्थित टिकरापारा साहू छात्रावास में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमे इस निर्वाचन प्रक्रिया में समाज के वरिष्ठजनों, प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति रही।रायपुर जिला साहू संघ

गौरतलब हो कि इस त्रैवार्षिक चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। मसलन:

जिसमे इस
निर्वाचन में महत्वपूर्ण अध्यक्ष पद के लिए हिरामन साहू ग्राम लखोली (रीवा) तहसील आरंग तथा उपाध्यक्ष पद के लिए पोषण लाल साहू नेवरा तहसील तिल्दा, को चुना गया। वहीं महिला उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती धनमती साहू, ग्राम तरपोंगी, तहसील राजिम, तो वही संगठन सचिव पद पर योगेश कुमार साहू ग्राम कुरा, तहसील धरसींवा एवं महिला संगठन सचिव पद पर श्रीमती सरस्वती साहू ग्राम बिरगांव तहसील रायपुर निर्वाचित हुई

बता दे कि इस नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने, सामाजिक एकता को मजबूत बनाने, युवा पीढ़ी को समाज से जोड़ने तथा समाजहित में नई योजनाओं के क्रियान्वयन का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने समाज के सभी मतदाताओं एवं वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

ज्ञात हो कि निर्वाचन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी व वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न तहसील एवं परिक्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित सभी इन पदाधिकारियों को जिसमे :
1) अध्यक्ष – हिरामन साहू (लखोली),
2) उपाध्यक्ष – पोषण लाल साहू (नेवरा),
3) महिला उपाध्यक्ष – श्रीमती धनमती साहू (तरपोंगी-राजिम),
4) संगठन सचिव – योगेश कुमार साहू (कुरा),
5) महिला संगठन सचिव – श्रीमती सरस्वती साहू (बिरगांव),आदि ।सभी को
समाजजनों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना कीये ।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles