Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

ब्रेकिंग : सिलयारी क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में बडा खुलासा पिडिता के दादा सहीत 2 हुए गिरफ्तार


सिलयारी /धरसींवा /रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के चौकी सिलयारी क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में चौकाने वाली बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें इस शर्मनाक कृत्य मे पहले ही एसपी ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने थाना प्रभारी जितेंद्र दुबे को निलंबित कर दिया है। वही उसके जगह सुशील वर्मा नए प्रभारी बनाये गए है।

img 20260610 wa00224417413390226642044 - img 20260610 wa00224417413390226642044

गौरतलब हो किचौकी सिलयारी क्षेत्र पिछले दिनों हुई दर्ज दुष्कर्म के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दो दुष्कर्म आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।दो बिचौलियों सहित पीड़िता के दादा गिरफ्तार01 लाख 30 हजार रूपये लेकर मामले को दबान का लगा गंभीर आरोप।

बता दे कि इस मामले में दो दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।, पता चला कि पीड़िता के दादा ने स्वयं अपनी नातिन से संबंधित दुष्कर्म के मामले को दबाने का प्रयास किया था। जांच में यह तथ्य सामने आया कि उन्होंने आरोपी ईश्वर घृतलहरे के परिजनों से दुष्कर्म की घटना को छिपाने के एवज में 01 लाख 30 हजार रूपये नगद प्राप्त किए थे। इस लेन-देन का वीडियो भी बनाया गया था। साथ ही, उन्होंने दूसरे आरोपी को फोन कर धमकी भी दी थी।

मिली जानकारी के अनुसार जांच में यह भी पाया गया कि पीड़िता के दादा ने अपने पूर्व कथनों में अपनी नातिन के साथ किसी प्रकार की घटना होने से इनकार किया था। बाद में, लोगों से यह सुनने के बाद कि दुष्कर्म के मामले में शासन से 04 लाख रूपये की सहायता राशि मिल सकती है, उन्होंने पुनः जांच कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था।

इस प्रकार गंभीर अपराध के मामले को धन लेकर दबाने के आरोप में पुलिस ने पीड़िता के दादा, सीताराम मेडिकल स्टोर के संचालक चन्द्रशेखर यदु तथा टुकेन्द्र वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles