Chhattisgarh NewsEducational NewsLatest News

राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छतौद में नवीन सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रारंभ

तिल्दा नेवरा /रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ ग्राम पंचायत छत्तौद एवं क्षेत्र के अतिप्राचीन, प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छतौद में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इस जल्दी करे कही मौका छुट न जाये।

img 20260611 wa00058821587457443853950 - img 20260611 wa00058821587457443853950

बता दे कि ग्राम पंचायत छत्तौद मे संचालित यह विध्यालय वर्ष 1965 से संचालित यह विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण के लिए जाना जाता है। वही
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए अनुभवी एवं कुशल शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य कराया जाता है। साथ ही पुस्तकालय, प्रयोगशाला एवं प्रैक्टिकल अध्ययन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं।

विद्यालय की प्रमुख विशेषताओं में नियमित मासिक एवं साप्ताहिक मूल्यांकन, अनुशासित वातावरण, संस्कारयुक्त शिक्षा तथा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम शामिल हैं। संस्था द्वारा विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करने पर विशेष जोर दिया जाता है।

वही इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष प्रवेश शुल्क शासकीय विद्यालयों के समान रखा गया है। जिससे अभिभावकों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं सुलभ शुल्क पर उपलब्ध हो सकें। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते अपने बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठाएं।

जाने क्या है मुख्य विशेषताएं :

राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छत्तौद के इस विद्यालय में अनुभवी एवं कुशल शिक्षक
पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला सुविधा
प्रैक्टिकल आधारित अध्ययन
बेहतर बुनियादी सुविधाएं
मासिक एवं साप्ताहिक मूल्यांकन
अनुशासन, संस्कार एवं गुणवत्ता पर विशेष जोर
कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रवेश उपलब्ध
“आज ही प्रवेश लें और अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें।”

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles