Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

रायपुर कमिश्नरेट मादक पदार्थों की बिक्री करने वाली महिला  कुख्यात आदतन बदमाश मुस्कान रात्रे हुई जिला बदर”

तिल्दा नेवरा /रायपुर : डीसीपी सेंट्रल जोन रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र के अलावा रायपुर ग्रामीण द्वारा आपरेशन निष्चय के तहत निरंतर मादक पदार्थों की बिक्री व अवैध शराब कारोबार पर पुलिस के माध्यम से लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी के चलते एक आदतन बदमाश महिला को दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद एवं बलौदाबाजार-भाटापारा से भी रहना होगा बाहर।

img 20260612 wa00024832634569890029129 - img 20260612 wa00024832634569890029129

गौरतलब हो कि रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मध्य जिला पुलिस द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कमिश्नर रायपुर द्वारा कुख्यात अपराधी मुस्कान रात्रे के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(ख) के अंतर्गत जिला बदर की कार्रवाई की गई है।

बता दे कि इस बडी कार्यवाही मे मुस्कान रात्रे लंबे समय से अवैध गतिविधियों, विशेषकर नशीले पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार, मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास, अवैध गांजा बिक्री तथा अन्य संगीन मामलों समेत कुल 20 से अधिक अपराधों में संलिप्त रही है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में अनेक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। लगातार प्रतिबंधात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई किए जाने के बावजूद उसके आपराधिक आचरण में कोई सुधार नहीं आता नहीं दिख रहा था।

ज्ञात हो कि प्रकरण में प्रस्तुत प्रतिवेदन, आपराधिक इतिहास, स्वतंत्र साक्षियों के कथन तथा उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण उपरांत पुलिस कमिश्नर रायपुर द्वारा आदेश पारित कर मुस्कान रात्रे को रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद एवं बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों की राजस्व सीमाओं से 03 माह की अवधि हेतु बाहर रहने का निर्देश दिया गया है।

img 20260612 wa0004839528500827220056 - img 20260612 wa0004839528500827220056

जिला बदर आदेश का प्रभाव :

  • जिला बदर आदेश प्रभावी रहने की अवधि में मुस्कान रात्रे उपरोक्त जिलों की सीमाओं में प्रवेश नहीं कर सकेगी।
  • आदेश का उद्देश्य अपराधी के प्रभाव क्षेत्र को समाप्त कर उसके द्वारा संचालित अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।
  • क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों एवं गवाहों में व्याप्त भय और असुरक्षा की भावना को समाप्त करने में सहायता मिलेगी।
  • कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने में यह कार्रवाई महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
  • यदि जिला बदर अवधि के दौरान संबंधित व्यक्ति बिना सक्षम अनुमति के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करती है, तो उसके विरुद्ध पृथक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस प्रकार से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट नागरिकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है। अपराध एवं अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles