
रोजगार ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की बंपर भर्ती की तैयारी, इसी महीने जारी हो सकता है नोटिफिकेश
रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी और खासकर शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्ती की तैयारी की जा रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 के तहत कुल 5000 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बहुप्रतीक्षित भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन इसी महीने के आखिरी तक जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन जारी होते ही प्रदेश के लाखों डी.एल.एड. (D.El.Ed.) और बी.एड. (B.Ed.) पास अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा।
जाने किन-किन पदों पर होगी भर्ती?
इस मेगा भर्ती अभियान के जरिए राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों में अलग-अलग स्तरों पर शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित श्रेणियां शामिल होंगी। मसलन:
प्राथमिक शिक्षक,
माध्यमिक शिक्षक,
विषय शिक्षक
इसी महीने के अंत तक आ सकता है नोटिफिकेशन :
सोशल मीडिया और विभागीय सूत्रों से मिल रही खबरों के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई है। यदि सब कुछ तय समय के अनुसार रहा, तो जून 2026 के आखिरी हफ्ते तक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) या स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन की तारीखें लाइव कर दी जाएंगी।
युवाओं के लिए शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर
छत्तीसगढ़ में लंबे समय के बाद एक साथ 5000 पदों पर शिक्षकों की सीधी भर्ती होने जा रही है। इसे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है।
इस अवसर के लिए विशेषज्ञों की मानें तो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को सीमित समय मिल सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को अभी से अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए।
कैसे और कहाँ कर सकेंगे आवेदन?
विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य व इच्छुक उम्मीदवार शासन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
इस संबंध में पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा पाठ्यक्रम (Syllabus) और चयन प्रक्रिया की सटीक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करना होगा।
CG शिक्षक भर्ती 2026 से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट के लिए हमारे वेब पोर्टल के साथ बने रहें।





