
आज मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी के जन्मदिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा में सामाग्री व फल वितरण
तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं सुखद जीवन की कामना की गई।

आज के दिन जन्म लिए नवजात शीशूओं को आरामदायक एवं सूरक्षाजनक सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा, संवेदनशीलता और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए सभी ने मरीजों का हालचाल जाना तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ने की यह पहल सभी के लिए प्रेरणादायक रही।“जन्मदिवस पर सेवा का संकल्प, मानवता के प्रति समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण है।”
इस कार्यक्रम में प्रमूख रूप से राम पंजवानी,नरेंद्र शर्मा,रानी जैन,डाॅ. एल.पी.साहू,बेबी गोस्वामी ,आकांक्षा वैष्णव ,सागर पंजवानी , सुधांशु शर्मा ,अनिल वर्मा ,राकी कमलानी ,नीकू जोतवानी ,प्रियंक सोनी ,राजेश कटरिया, दीपक चौथवानी आदित्य तिवारी एवं हॉस्पिटल के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे…





