Chhattisgarh NewsHealth-related NewsLatest News

खुशी हॉस्पिटल तिल्दा में कैंसर रोगियों के लिए नि:शुल्क  शिविर रविवार 14 जून को डॉक्टर राहुल स्वरुप सिंह देंगे परामर्श


तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के खुशी हॉस्पिटल तिल्दा द्वारा कैंसर रोगियों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन रविवार 14 जून 2026 को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जा रहा है शिविर में कैंसर से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देने के साथ मरीजों को उचित मार्गदर्शन एवं आवश्यक चिकित्सा सलाह प्रदान की जाएगी।
शिविर में मुख्य विषय “कैंसर रोगियों और उनके प्रभाव” रखा गया है, जिसमें कैंसर मरीजों पर पड़ने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक प्रभावों की जानकारी के साथ उनका समाधान बताया जायेगा।

img 20260612 wa0028280089097343470182 - img 20260612 wa0028280089097343470182


इस शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल स्वरूप सिंह एम.बी.बी.एस., एम.डी., रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट उपस्थित रहेंगे। वे मरीजों को कैंसर के लक्षण, दुष्प्रभाव, उपचार के दौरान आने वाली परेशानियों, जीवनशैली, आहार एवं देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।


बता दे कि खुशी हॉस्पिटल डाक्टर भोजराज मोहनानी ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य हर मरीज तक सही जानकारी और बेहतर स्वास्थ्य सलाह पहुंचाना है। शिविर में कैंसर से जुड़े भ्रम दूर करने, समय पर परामर्श लेने और नियमित देखभाल के महत्व पर भी जागरूक किया जाएगा।
शिविर में कैंसर के लक्षणों एवं दुष्प्रभावों की जानकारी,शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग की जानकारी,जीवनशैली, आहार एवं देखभाल संबंधी मार्गदर्शन,उपचार के दौरान होने वाली परेशानियों पर परामर्श ,सभी मरीजों के लिए नि:शुल्क परामर्श
खुशी हॉस्पिटल तिल्दा में नि:शुल्क शिविर का लाभ जरूरउठाने और अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 626593647 9039222456 , 9479884343 पर संपर्क कर सकते है

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles