Chhattisgarh NewsLatest News

तिल्दा में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा जी के जन्मदिवस दानपुन गीत संगीत के साथ हर्षोल्लास से मना

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के यशस्वी राजस्व मंत्री व बलौदा बाजार विधान सभा क्षेत्र के उत्कृष्ट विधायक छत्तीसगढ़ साशन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा विभाग मंत्री टंकराम वर्मा के जन्मदिवस पर तिल्दा नेवरा में भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन पूरे दिन भर अलग-अलग स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा। जिसमे सुबह मंदिरो में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने टंकराम वर्मा के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल नेतृत्व की कामना कीये।

img 20260613 wa00141470052839999618401 - img 20260613 wa00141470052839999618401

बता दे कि इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं सुखद जीवन की कामना की गई। जहां नवजात शीशूओं को आरामदायक एवं सूरक्षाजनक सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर देर रात तिल्दा नेवरा पहुंचे मंत्री का ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओ ने विधायक कार्यालय में भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में मंत्री को फलो से तौला गया। तो वही केक काटा गया और पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई गईं।

img 20260613 wa00129212438022435288553 - img 20260613 wa00129212438022435288553

इस अवसर पर पीएम श्री स्कूल, कन्या शाला में: सम्मान समारोह एवं सुश्री नायशा साहू एवं टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शहर मंडल द्वारा किया गया जिसमे शामिल हुए जहा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
पूर्व महामंत्री भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण एवं सांसद प्रतिनिधि जिला पंचायत रायपुर अनिल अग्रवाल,नगर पालिका तिल्दा नेवरा उपाध्यक्ष श्रीमती पलक सुखवानी एवं पूर्व उपाध्यक्ष विकास सुखवानी,उपाध्यक्ष भाजपा तिल्दा शहर मंडल सौरभ जैन ,एवं भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर अध्यक्ष पार्षद वार्ड क्रमांक 21 श्रीमती रानी सौरभ जैन,समाज सेवी गौरव अग्रवाल संचालक अग्रवाल आभूषण ,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला डाक्टर खुमान वर्मा , एस डी एम ,आशुतोष देवांगन ,तहसीलदार रामप्रसाद बघेल ,जनपद अध्यक्ष सोनू मनहरे ,जिला पंचायत सदस्य ,स्वाती वर्मा ,सरोज चंद्रवंशी ,जनपद सीईओ ,शहर और ग्रामीण मंडल के भाजपा पदाधिकारीगण ,पार्षदगण ,पंच -सरपंच गण ,महिला और युवा मोर्चा के कार्यकर्तागण ,अधिकारी कर्मचारी गण और आम जनता भारी संख्या में उपस्थित थे

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles