
गौरी गणेश कंपनी मढ़ी बंजारी ने पेश की मानवता की मिसाल, मृतक मजदूर के परिवार को दी सहायता
तिल्दा-नेवरा : गौरी गणेश कंपनी, मढ़ी बंजारी ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए मृतक मजदूर स्वर्गीय थानेश्वर साहू निवासी ग्राम सरफोंगा के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। साथ ही कंपनी प्रबंधन ने परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने का आश्वासन भी दिया है।

बता दे कि इस अवसर प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय थानेश्वर साहू की मृत्यु एक सड़क दुर्घटना में कंपनी परिसर के बाहर हुई थी। दुर्घटना कंपनी परिसर के बाहर होने के बावजूद गौरी गणेश कंपनी प्रबंधन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतक के परिजनों के दुख में सहभागी बनकर हरसंभव सहयोग किया।
इस कार्य में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। कंपनी द्वारा मृतक परिवार को मुआवजा राशि उपलब्ध कराई गई तथा भविष्य में परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही गई।
ज्ञात हो कि गौरी गणेश कंपनी मढ़ी बंजारी के इस मानवीय कदम की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है। स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने कंपनी प्रबंधन की संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्व के प्रति प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य संस्थानों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया है।
अवगत हो कि मृतक के परिजनों ने भी कंपनी प्रबंधन एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में मिला यह सहयोग उनके परिवार के लिए बड़ी राहत साबित होगा।





