Educational NewsLatest News

नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर रानी सौरभ जैन ने दी शुभकामनाएँ

तिल्दा-नेवरा, 16 जून : नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल की अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 21 (मिशन वार्ड) की पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन ने समस्त छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। रानी सौरभ जैन

इस अवसर पर अपने संदेश में उन्होंने कहा कि नया शैक्षणिक सत्र विद्यार्थियों के जीवन में नए अवसर, नए संकल्प और नई संभावनाएँ लेकर आता है। विद्यार्थियों को पूरी लगन, मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ अध्ययन करते हुए अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। प्रत्येक विद्यार्थी अपने परिश्रम और सकारात्मक सोच से अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकता है।

रानी सौरभ जैन ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह नया शैक्षणिक सत्र सभी विद्यार्थियों के जीवन में सफलता, आत्मविश्वास, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति लेकर आए। साथ ही उन्होंने विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले सभी बच्चों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles