Chhattisgarh NewsLatest News

समर्थन और विरोध के बीच मढ़ी में गौरी गणेश इस्पात विस्तार के लिए जनसुनवाई संपन्न

तिल्दा नेवरा मढी : तिल्दा समीपस्थ ग्राम खपरी मढ़ी में पूर्व से स्थापित गौरी गणेश इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्तावित विस्तार के लिए गुरुवार को पर्यावरण जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में मढ़ी, खपरी, कोदवा, जांजगीरा, खमहरिया, रायखेड़ा सहित तिल्दा क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और कंपनी के विस्तार को लेकर अपनी बात रखी।

img 20260618 wa00094850144709431159031 - img 20260618 wa00094850144709431159031

कुछ ग्रामीणों द्वारा प्रदूषण जैसे समस्या को लेकर बाते रखी गई जिसमें कुछ ग्रामीणों ने विरोध जताया वही कुछ ग्रामीणों द्वारा गांव की विकाश उन्नयन जैसे कार्य करने की मांग रखी वही गांव के विकाश के साथ साथ स्थानीय रोजगार की मांग रखकर जनसुनवाई का समर्थन किया

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने अपनी राय बेबाकी के साथ रखी एक ओर जहां ग्रामीणों ने प्लांट विस्तार का विरोध करते हुए कहा कि संयंत्र से प्रदूषण और सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। साथ ही गांव की सड़कों की वर्तमान क्षमता भारी वाहनों का दबाव सहने लायक नहीं है। ग्रामीणों का कहना था कि विस्तार के बाद भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी जिससे सड़कें जल्दी खराब होंगी और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ेगा।

वहीं दूसरी ओर मढ़ी ग्राम पंचायत के पंचों ने कंपनी विस्तार का समर्थन किया। पंचों ने कहा कि प्लांट के विस्तार से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और गांव का विकास तेज होगा। सरपंच प्रतिनिधि व उपसरंपच राकेश ने भी जनसुनवाई में कहा कि यदि प्लांट प्रबंधन गांव में बुनियादी विकास कार्यों जैसे सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सहमति देता है तो वे विस्तार का समर्थन करते हैं। जनसुनवाई में पहुंचे युवाओं ने भी स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की मांग प्रबंधन के सामने रखी शिक्षा के आधार पर उच्च पदों पर भी स्थानीय ग्रामीणों को रखने की मांग रखी वही प्लांट प्रबंधन ने मांग पर सहमति जताई जिसके बाद युवाओं ने समर्थन जताया

यह महत्वपूर्ण जनसुनवाई क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी प्रकाश रावडे और एडीएम उमाशंकर बदे की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान एडीएम पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी। अधिकारियों ने ग्रामीणों द्वारा उठाए गए सभी विरोध और सुझावों को नोट किया। वही प्लांट प्रबंधन द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिलाते हुए मांगों को पूरी करने की सहमति जताई

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles