Chhattisgarh NewsLatest News

नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा मे पालिका प्रशासन व जनप्रतिनिधि द्वारा  “पेड़ों को नया जीवन” अभियान का किया शुभारंभ

तिल्दा-नेवरा, : संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों एवं विभिन्न वार्डों में स्थित वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु “पेड़ों को नया जीवन” अभियान प्रारंभ किया गया है।पेड

इस अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र में वर्षों पूर्व लगाए गए ऐसे लोहे के ट्री-गार्ड, सीमेंट कंक्रीट ट्री-गार्ड तथा वृक्षों को जकड़ रहे अवरोधकों को हटाने की कार्यवाही की जा रही है, जिनके कारण वृक्षों के तनों का प्राकृतिक विकास बाधित हो रहा है। साथ ही वृक्षों के चारों ओर निर्मित कंक्रीट संरचनाओं को हटाकर उनके लिए पर्याप्त खुला क्षेत्र उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वर्षा जल एवं वायु का समुचित संचार हो सके तथा वृक्षों को पुनर्जीवन प्राप्त हो।

नगर पालिका द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में वृक्षों के चारों ओर अनावश्यक कंक्रीट निर्माण, विज्ञापन बोर्ड, साइन बोर्ड, विद्युत तार अथवा अन्य ऐसी संरचनाएं स्थापित न की जाएं, जिनसे वृक्षों की वृद्धि एवं स्वास्थ्य प्रभावित हो।नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण करना ही नहीं, बल्कि पहले से स्थापित परिपक्व वृक्षों का संरक्षण कर नगर के पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत बनाना है। यह अभियान नगर को अधिक हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।पेड

मुख्य नगर पालिका अधिकारी की नागरिकों से अपील

मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वृक्ष हमारे जीवन के आधार हैं। अनेक स्थानों पर वर्षों पूर्व लगाए गए ट्री-गार्ड अब वृक्षों के तनों को जकड़ चुके हैं, जिससे उनके प्राकृतिक विकास में बाधा उत्पन्न हो रही है। मैं नगर के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवा समूहों एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह करता हूं कि अपने घर, मोहल्ले, संस्थान एवं आसपास के क्षेत्रों में ऐसे वृक्षों की पहचान करें जिनके तनों को ट्री-गार्ड, लोहे की जाली अथवा सीमेंट संरचनाओं ने जकड़ रखा है। ऐसे ट्री-गार्ड को सुरक्षित रूप से हटाकर वृक्षों को नया जीवन देने के इस अभियान में सहभागी बनें।”

“यदि किसी सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार के वृक्ष दिखाई दें तो उसकी सूचना नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा को उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यक कार्यवाही की जा सके। आइए, हम सभी मिलकर अपने वृक्षों को स्वतंत्र विकास का अवसर दें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित एवं स्वस्थ तिल्दा-नेवरा का निर्माण करें।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी
नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा
जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles