
Chhattisgarh NewsEducational News
जागृति योजना 2025 के तहत रोजगार गारंटी कार्य स्थल पर विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
तिल्दा नेवरा : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशन और राज्य विधिक सेवा बिलासपुर के तत्वाधान में अध्यक्ष जिला न्यायाधीश महोदय बलराम प्रसाद वर्मा के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अविनाश कुमार दुबे जिला रायपुर के मार्गदर्शन में पैरालिगल वालंटियर द्वारा रोजगार गारंटी कार्य स्थल पर जाकर नालसा एवं सालसा के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया गया।





