Chhattisgarh NewsEducational News

तिल्दा नेवरा मे अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का हुआ सफल आयोजन

तिल्दा नेवरा : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशन और राज्य विधिक सेवा बिलासपुर के तत्वाधान में अध्यक्ष जिला न्यायाधीश महोदय बलराम प्रसाद वर्मा के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अविनाश कुमार दुबे जिला रायपुर के मार्गदर्शन में एवं अध्यक्ष भावेश कुमार वट्टी तालुका विधिक सेवा समिति न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी व्यवहार न्यायालय तिल्दा के आदेश अनुसार पैरालिगल वालंटियर द्वारा मजदूरों के बीच कार्य स्थल पर जाकर नालसा एवं सालसा के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया गया।तिल्दा नेवरा

इस अवसर जिसमें मुख्य रूप से नालसा के डान योजना 2025 के अंतर्गत लोगों को नशीली दवाओं के सेवन से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान, सामाजिक समस्याओं और इसके अवैध व्यापार के बारे में जागरूक किया। मजदूरों को नशा से दूर रहने एवं स्वच्छ जीवन जीने की अपील कीया गया। नालसा जागृति योजना 2025 के अंतर्गत वरिष्ठ जन अधिकार सशक्तिकरण और गरिमा एवं नालसा की निःशुल्क विधिक सहायता के पात्र व्यक्ति के बारे में जानकारी प्रदान किया गया।

वही नालसा संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कानूनी सेवाएं योजना 2025 ,इसके अलावा माता-पिता भरण पोषण अधिनियम 2007 योजना नालसा टोल फ्री नंबर 15100, साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 , महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, की जानकारी  पैरालिगल वॉलिंटियर रिखी राम वर्मा द्वारा मजदूरों के बीच उसके कार्य स्थल जाकर ग्राम टोहड़ा में विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से जानकारी प्रदान किया गया।

Show More

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles