
ब्रेकिंग : रायपुर की बेटी महिमा राजपूत का अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयन
मुख्यमंत्री श्री साय ने दिया बधाई कहां बेटी महिमा राजपूत ने पूरे छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान
रायपुर : एक और छत्तीसगढ़ का बेटी ने पुरे का नाम व मान पुरे देश दुनिया मे बढ़िया है। वो बेटी है छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली छात्रा महिमा राजपूत ने अपनी असाधारण प्रतिभा और मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित होकर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। महज 14 वर्ष की आयु में महिमा 108 देशों के विद्यार्थियों के साथ इस प्रतिष्ठित अंतरिक्ष मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
बता दे कि महिमा की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिमा की सफलता पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है और यह प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि महिमा ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और लगन से न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि साबित करती है कि छत्तीसगढ़ की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और अवसर मिलने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकती हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महिमा राजपूत भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को छुएंगी और विज्ञान एवं अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ाएंगी।
महिमा राजपूत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेशभर से उन्हें बधाइयों का सिलसिला जारी है। शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने भी उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।





