Chhattisgarh NewsEducational NewsLatest News

शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्टता के 15 वर्ष के साथ जे.बी. पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस समारोह संपन्न

डा. वर्णिका शर्मा संघ जिलापंचायत स्वाति वर्मा, न पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा रानी सौरभ जैन बतौर अतिथि उपस्थित रहे

तिल्दा-नेवरा : जे.बी. पब्लिक स्कूल का 15वाँ स्थापना दिवस गरिमामय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. वर्णिका शर्मा, अध्यक्ष, छ.ग. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) रहीं। विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा, जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा, नगर पालिका सीएमओ अमिताभ शर्मा, पार्षद रानी जैन, भाजपा नेता सौरभ जैन, नरेंद्र शर्मा, उपस्थित रहे।शिक्षा

बता दे कि इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के बैंड-बाजे के साथ भव्य स्वागत से किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया । वही विद्यालय की प्राचार्या प्रमोदा परिदा ने विद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्ष 2012-13 में 120 विद्यार्थियों एवं 10 शिक्षकों से प्रारंभ हुआ विद्यालय आज लगभग 650 विद्यार्थियों के साथ क्षेत्र के अग्रणी विद्यालयों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, विज्ञान, खेल एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु संचालित विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। समारोह का विशेष आकर्षण विद्यालय के 15वें स्थापना दिवस के स्मृति-लोगो का भव्य अनावरण रहा, जिसने विद्यालय की 15 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को नई पहचान प्रदान की।

इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका मीना निर्मलकर को विद्यालय के प्रति उनके दीर्घकालीन समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्य अतिथि डॉ. वर्णिका शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में डॉ. वर्णिका शर्मा ने शिक्षा को जीवन का सबसे बड़ा संस्कार बताते हुए विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, दृढ़ संकल्प, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम का संदेश दिया। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेने, माता-पिता एवं गुरुओं का सम्मान करते हुए अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया, उन्हें हमेशा आगे बढ़ने और मेहनत कर अपने जीवन को सफल बनाने हेतु प्रेरित किया l नन्हे बच्चों को उपहार वितरिण तथा विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। अंत में विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्रीकांत अग्रवाल, श्रीया अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति-चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

Show More

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles